कई Blogger को AdSense Approval लेने मे बहुत Difficulty face होती है नए Blogger को सब से ज्यादा क्यों की उन्हें पता नहीं होता की Blog मे किस तरह काम किया जाता है जिस से Blog Ranking भी मिले और AdSense Approval भी.
आज के इस लेख मे हम आपको पूरा Step by Step Guide करेंगे की Google AdSense Approval Kaise Milega 2026 or Google AdSense Approval कैसे लेना है. लकीन उसके पहले अगर आप नये है तो पहले adsense के बारे मे समझ लेते है
Google AdSense क्या है ?
Blog Content को Monetize करने का सब से अच्छा तरीका है Google AdSense. Google AdSense Google का free Program है जिस मे user free मे Sign-Up कर अपने blog को apply करते है. अगर उनका blog AdSense Policy को follow करता है तो वो Adsense की तरफ से approved हो जाता है.
AdSense से approved होने के बाद आप अपने Blog पर Google Ads Run करते है जिस से जो भी user आपके blog को पढ़ने आता है उन्हें वह ads देखती ही. बस इसी से आपकी कमाई होती है.
AdSense आपको CPC और RMP model पर पैसे देता है आपकी ads कितनी बार आपके blog मे user ने देखी उसे impression कहते है और अगर उन पर किसी ने click किया उसे CPC कहते है Google AdSense आपको per 1000 Impression के हिसाब से पैसे देता हैं और CPC के हिसाब से भी.
चलेये अब जानते है की Google AdSense approval पाने के लिए क्या करें.
Google AdSense Approval कैसे ले ?
मैं पिछले 5 साल से blogging कर रही हूँ और अब तक कई blog बना चुकी हूँ जिस मे मैंने AdSense Approval लिया है इसलिए मैं आपको भी वही Organic Method आज यहाँ इस लेख मे बताउंगी जिस से आपको अपने Blog मे AdSense approval लेने मे कोई दिक्कत नहीं जाएगी.
Read More:- New Blog Start Karne Ke 12 Jaruri Steps Follow करें – Blog Kaise Banaye 2026 Beginners Guide
अगर आप नीचे बताये गए सभी Steps ध्यान से पढ़ते है और उन्हें follow करते है तो देखना आपको भी first attempt मे approval मिल जायेगा. तो चेलये शुरू से शुरू करते है
1. Domain सही Choose करें

Domain की अपनी history होती है जो google को पता होती है अगर आप कोई ऐसा domain buy करते है तो expire हो कर फिर purchase के लिए avaliable हो गया है तो आपको check करना होगा की कही उस पे पहले किसी तरह का spam तो नहीं हुआ था. उस मे पहले किस तरह का काम हुआ था और बैकलिंक्स कहाँ कहाँ से मिली है.
सब Research कर के अगर वो domain सही है तभी उस domain को purchase करिये नहीं तो आप एक काम करिये हमेशा Fresh Domain buy करिये जिसकी कोई history ना हो बिलकुल fresh हो, पहले कभी Registerd ना हुआ हो.
इसे आप Internet मे available Tool से पता कर सकते है. जैसे की https://whois.domaintools.com/ यहाँ आप अपना domain name डाले और search करें अगर वो domain never registered before है तो book कर ले.
2. Technical Issue से बचे और site की Speed सही रखे

अगर Blog Internet पर अच्छे से Open ही नहीं होगा या बहुत slow open होगा तो ये user experience को ख़राब करता हैँ. आप ही बताये अगर कोई site आप google पर open करते हैं और वो open होने मे बहुत load ले रही है तो आप क्या करेंगे?
जरूर backbutton दबा कर exit हो जायेगे और दूसरी site पे चले जायेगे इसे bounce back कहते है आपकी site पर user आ कर बिना content read किये चला गया. जो सब से ज्यादा negative signal होता है google की नज़र मे.
इन सब issue से बचने के लिए आपको अपने blog की speed और Technical SEO ठीक करना होगा जिस से आपके user Experience अच्छा हो और AdSense के लिए ये बहुत जरुरी है
3. Blog मे सभी Pages बनाये और About Us Page बहुत अच्छा बनाये
Blog मे कुछ pages बनाना AdSense के लिए जरुरी होता है जैसे की About Us, Contact Us, Terms and Condition, Disclaimer, और Privacy Policy अगर आप Affiliate market करते है या किसी और भी source से earning करते है तो उनका भी Discloser page बना दीजियेगा.
Blog किस का है, किस उद्देश्य से बनाया गया है, किस के लिए बनाया गया है और इस blog मे क्या क्या बताया, सीखया जाता है वो सब आपको About Us page मे बताना है. About us page आपके और आपके blog के बारे मे सब कुछ Clear बताता है जिस से user का trust तो बढ़ता ही है ये आपके blog E-E-A-T मे भी helpful होता है.
Google को वो blog पसंद आते है जो Transperance maintain करते है और सच्चे और सही होते है इस तरह blog ko adsense approval जल्दी मिलता है.( इसके साथ नीचे दिए गए step follow करना है )
4. कम से कम 20-25 High Quality Blog Post.

Blog मे सब से मुख्य काम होता है Blog Post लिखना. Blog post आपके blog की Asset होती है जो आपके earning source बनती है. यही article आपके audience को engage करती है, Google पर rank हो कर आपको बहुत सारा free का organic Traffic देती है
अगर आप AdSense Approval लेना चाहते है तो कम से कम 20-25 Post high quality 1000-1500 words की लिखेये. Wordlimit का ये मतलब नहीं है की आप बिन मतलब के शब्द जोड़ते जाये. आपको point to point सही तरीके से आपकी audience को information देनी हैँ
हर किसी का समय कीमती होता है बिना अपने user का समय बर्बाद किये सही और accurate information जो आपका user serach कर रहा है अपने blog post मे लिखें.
जब आपके 15-16 Post हो जाये तब आप AdSense मे apply करें और जब तक reply नहीं आता तब तक वैसे ही काम करते रहे जैसे काम कर रहे थे. Per day एक article लिखें अगर नहीं हो पा रहा तो हर दूसरे दिन एक article लिखें.
5. Low Kd और Fresh Keywords को नये Blog मे Target करें

नए Blog पर High Volume और High Difficulty वाले Keywords पर article लिखने से आपको Google मे rank होने मे, अपनी authority build करने मे मुश्किल जाएगी. आप जब नया blog बनाते है तो उस niche मे जो आप ने choose की है 0-10 kd वाले keywords को focus करिये.
याद रखिये low Kd वाले keywords Choose करना है लकीन कोई भी outdated Keywords पर काम नहीं करना. आप आज के present Trends को follow करिये. आपके user की problems, query को solve करिये उनके लिए information content बनायीं.
अगर आपको अपनी Niche मे अच्छा knowledge है तो सब से पहले आप अपने knowledge के According ही useful information अपनी audience के लिए बनाये. आपको तो पता होगा की आपके audience के लिए उस विषय मे जरुरी जानकारी क्या है आप वह लिखें, Trends social media मे user को देखे क्या बात कर रहे है, क्या serach कर रहे है,और क्या जानना चाहते है इन्हे पर आप content बनाये.
इस तरह के content google की नज़रो मे बहुत useful होते है जिस मे आप अपना true proven knowledge share कर राहु होते है.
Note: दुसरो का content चोरी ना करें, कही से भी copy ना करें, AI से copy paste ना करें अपना original content बनाये.
6. Search Console और analytics मे blog connect करें
Blog बनाने के बाद अपने Blog को Google Search Console और Google analytics मे Connect करना ना भूले. यहाँ से आपको पता चलता है की आपका blog Google Search मे और User के बीच कैसा perform कर रहा है.
Google serach Console मे Blog Submit करने के साथ साथ आप उस मे अपने blog का XML sitemap भी submit करिये जिस से google के Crawaler आपके blog को time तो Time crawal, Index और Ranking दे सके.
7. सही तरीक से AdSense मे Blog को Apply करें
सब कुछ सही करने के बाद कुछ Blogger AdSense मे कैसे Apply करते है यहाँ गलती कर देते है. चलेये मैं बताती हूँ Google AdSense Policy के अनुसार One person One account है मतलब एक Person के नाम पर सिर्फ एक adsense बन जायेगा.
एक AdSense मे आप multiple blogs add कर सकते है तो आप अपने लिए AdSense account मे signup कर के अपनी full information दीजिये जिस से आपका adsense account green tick हो जाये फिर अपनी site add करिये.
AdSense Code को आप proper अपने blog Website मे place करिये और फिर adsense से verify करेये. जब आपकी site मे getting ready लिखा आ जाये और ads. Txt code authorized हो जाये समझ जाये आपकी site AdSense मे apply हो गए है.
अब wait करिये जब तक आपको adsense की तरफ से mail नहीं आता और अपने Blog मे regular work करते रहिये.
मैंने आप लोगो के लिए site AdSense मे सही तरीके से apply कैसे करते है इसका Video tutorial बनाया है इसे देख कर आप अपनी site apply कर लीजिये.
Conclusion
आज के इस पूरे लेख में मैंने आपको अपने experience के आधार पर बिल्कुल honestly बताया है कि Google AdSense Approval कैसे मिलता है। मैंने कोई shortcut तरीका नहीं बताया, क्योंकि सच यही है कि AdSense approval shortcut से नहीं मिलता।
मैं खुद पिछले 5 साल से blogging कर रही हूँ और जितने भी blog मैंने बनाए हैं, उन्हीं में मैंने यही तरीका follow किया है। जब भी मैंने सही content, सही domain और सही तरीके से काम किया है, मुझे AdSense approval मिला है।
अगर आप भी ऊपर बताए गए सभी steps को ध्यान से पढ़कर और समझकर follow करते हैं, तो आपको भी approval मिलने से कोई नहीं रोक सकता। बस आपको धैर्य रखना है और regular काम करते रहना है।
याद रखिये —
Google उन्हीं blogs को approve करता है जो सच में users के लिए बनाए जाते हैं, ना कि सिर्फ पैसे कमाने के लिए।
इसलिए copy-paste content, shortcut tricks और fake promises से दूर रहें। अपना blog धीरे-धीरे grow करिये, quality content लिखिये और users की problem solve करिये।
अगर आप सही direction में काम करेंगे, तो 2026 में भी Google AdSense approval लेना बिल्कुल possible है।
FAQ
New Blog पर AdSense Approval कितने दिन में मिलता है?
ये पूरी तरह fix नहीं होता, लेकिन अगर आपका blog सही है तो 7 से 30 दिन के अंदर reply आ जाता है। कभी-कभी थोड़ा ज्यादा time भी लग सकता है, इसलिए patience बहुत जरूरी है।
AdSense approval के लिए minimum कितनी post होनी चाहिए?
Google ने कहीं नहीं लिखा कि कितनी post होनी चाहिए, लेकिन experience से देखा जाए तो 20–25 अच्छी quality वाली post होना best रहता है।
क्या AI content से AdSense approval मिल सकता है?
AI से help लेना गलत नहीं है,लेकिन direct copy-paste content डालने से approval मिलने में problem आती है।
Content ऐसा होना चाहिए जो human ने समझकर लिखा हो।
AdSense reject क्यों हो जाता है?
AdSense reject होने के कुछ common reason होते हैं जैसे –
content weak होना, जरूरी pages ना होना, copy content या policy follow ना करना।
क्या एक व्यक्ति दो AdSense account बना सकता है?
नहीं, Google की policy के हिसाब से एक व्यक्ति सिर्फ एक ही AdSense account बना सकता है, लेकिन उसी account में आप multiple blogs add कर सकते हैं।