Fix Your AdSense for YouTube Account – New YouTubers Must Read

मैंने देखा है कि आजकल बहुत सारे new YouTubers को अपने Channel को AdSense से Monetize करते वक़्त Youtube Channel Monetization के second step में एक common error आ रहा है जो की है – “Fix Your AdSense for YouTube Account”

इस error की वजह से बहुत सारे creators का channel Final Monetization (Ads ON) तक नहीं पहुँच पा रहा है, जबकि उनका channel Youtube Monetization Criteria ( Subscribers और Watch Time ) दोनों complete कर चुका है. लकीन फिर भी वो Second Step को Complete नहीं कर पा रहे है और Final monetization तक नहीं पहुंच पा रहे है.

अगर आपके channel पर भी monetization apply करते समय same error आया है, तो घबराने की कोई बात नहीं है।
आज के इस article में मैं आपको step-by-step, practical और working solution बताने वाली हूँ, जिससे आप आसानी से AdSense for YouTube का second step complete कर पाएँगे।

तो चलिए step by step solution की बात करते है लकीन उसके पहले समझते हैं कि आखिर Fix Your AdSense for YouTube Account क्या है और ये error क्यों आता है?

Fix Your AdSense for YouTube Account क्या है और क्यों आता है?

जब आप YouTube monetization का Criteria Complete कर लेते है उसके बाद आप अपने channel को AdSense approval के लिए apply करते हैं, AdSense approval process मे 3 main steps होते हैं:

  1. YPP Eligibility Complete (1000 subscribers + 4000 watch hours / 10M shorts views)
  2. AdSense Account Connect और Create करना
  3. Final Review & Ads Approval

दूसरे step में, जब आप AdSense account create या link करते हैं, तब कई बार कई Youtuber के YouTube Monetization ये message दिखाई देता है:

Fix Your AdSense for YouTube Account

इसका मतलब ये होता है कि आपका AdSense account पूरी तरह सही तरीके से setup नहीं हुआ है या फिर उसमें कोई policy / verification issue है। अभी आपका channel review पर नहीं गया आपका AdSense account ही सही तरीके से setup नहीं हुआ है

Fix Your AdSense for YouTube Account Error क्यों आता है? (इसका Main रीज़न्स क्या है )

Fix Your AdSense for YouTube Account Error ज़्यादातर नीचे दिए गए reasons की वजह से आता है:

1. Duplicate AdSense Account

अगर आपके नाम, address, Mobile number, Mail Id या PAN पर पहले से कोई AdSense account बना हुआ है तो नया AdSense approve नहीं होता।

क्यों की AdSense policy के तहत One Person = One AdSense Account ही approved होते है.

कई बार आपके पास कोई भी approved AdSense account नहीं होता है फिर भी आप को ये error देखने को मिल रहा है तो इसका मतलब ये भी हो सकता है आप ने कभी किसी mail id से AdSense अकाउंग signup किया था और फिर उस छोड़ दिया और आपको याद नहीं.

सिर्फ signup करने से भी AdSense के पास आपकी detail चली जाती है और उन्हें लगता है की आप के पास पहले से AdSense account है.

2. Wrong Account Type Selected

बहुत से लोग गलती से गलत AdSense account Create कर लेते है जैसे की AdSense for Website या Google Ad Manager select कर लेते हैं, जबकि YouTube के लिए AdSense for YouTube ही select करना चाहिए.

3. Incomplete AdSense Profile

अगर आपने AdSense में Address complete नहीं किया, Identity verify नहीं की, Tax information submit नहीं की तो भी ये error आ सकता है। क्यों की complete information ना देने से आपकी adsense की profile complete नहीं होंगी और ना आपको Green tick मिलेगा.

Green tick profile ही adsense की complete और verify profile मानी जाती है और इस से आपका second step पूरा हो जाता है.

4. Policy Violation / Old Rejected Account

अगर आपका कोई पुराना AdSense account Policy violation में reject हुआ है, Ya permanently disabled हो चुका है तो नया AdSense connect करने में problem आ सकती है.

5. Same Gmail Se Multiple Requests

एक ही Gmail से बार-बार AdSense create करने की कोशिश करने पर भी YouTube आपको यह error देखने को मिल सकता है

अभी हम ने जाना की Fix Your AdSense for YouTube Account क्यों आता है और अब हम जानेगे इसी solve कैसे करना है.

Fix Your AdSense for YouTube Account – Complete Step-by-Step Solution

Fix Your AdSense for YouTube Account यह error इतना बढ़ा भी नहीं की solve ना हो सके लकीन गलत तरीके से बार बार solve करने की कोशिश करने से आप अपने youtube AdSense को हमेशा के लिए disable भी कर सकते है.

इसलिए खुद से कोशिश करने से पहले आप real solution जान ले फिर apply करें तो आपका यह error 1-2 दिन या कुछ घंटो मे ही solve हो जायेगा.

चलेये अब बात करते हैं real solution की इसके लिए आप इन steps को ध्यान से follow करें:

Step 1: Check Existing AdSense Account

सबसे पहले ये confirm करें कि आपके नाम या PAN या किसी भी mail id जिसे आप use करते है उस पर कोई old AdSense account तो नहीं है। इसके लिए आप https://www.google.com/adsense पर आ कर Login करके check करें

अगर account है, तो उसी को YouTube से link करना सबसे safe option है। और अगर एक से ज्यादा है तो पहले उन्हें close कर दे. फिर नया adsense बनाये.

Step 2: Correct AdSense Account Type Use करें

जब YouTube monetization में AdSense create का option आए तब आपको correct AdSense Account Type use करना है जैसे की AdSense for YouTube ही select करें ना की Website वाला AdSense create करें.

Step 3: AdSense Profile 100% Complete करें

AdSense Account or जिस mail से आप ने AdSense account Create किया है उनका Profile Complete करें जैसे की :-

  • अपना सही और पूरा legal document वाला नाम डाले
  • सही address और mobile number का इस्तमाल करें
  • Phone number verification करें
  • Tax information (India users के लिए compulsory) AdSense मे डाले
  • अपने नाम पे एक ही adsense बनाये

Step 4: Old Rejected Account है तो क्या करें?

अगर आपका पुराना AdSense account है जिस मे कोई blog या youtube channel नहीं है सिर्फ adsense है तो उसी से apply करें लकीन अगर वह account

  • Reject हो चुका है
  • Ya policy violation में disabled है

तो best option है use close कर दे और New Gmail + New AdSense for YouTube बनाये , Same person details सही रखें और अब की बार कोई गलत information ना डालें

Step 5: YouTube Studio Se Dobara Apply करें

Adsense account की profile complete कर के अब उस mail id को login करें और adsense login करें फिर same mail id से YouTube Studio में जाएँ YouTube Studio → Monetization → AdSense यहाँ आ कर फिर से Connect AdSense या change account पर जा कर adsense account मे apply करें.

Fix Your AdSense for YouTube Account Error Solve होने में कितना Time लगता है?

कुछ दिन पहले मैंने एक youtube channel मे second step error को solve किया और उस मे मुझे 6-7 Hrs लगे same day वह error solve हो गया आप देख सकते है.

1000549085

ज्यादातर cases में 5 hrs –72 hours के अंदर error fix हो जाता है लकीन Kabhi-kabhi YouTube manual review में 5–7 days भी लग सकते हैं इसके लिए आप थोड़ा Patience रखिये और बार-बार apply ना करें।

Conclusion

तो आज के इस लेख मे मैंने बहुत सारे नए Youtuber की problem solve करने की कोशिश की है जिन्हे channel monetization के Second Step me दिक्कत आ रही थी वो इस लेख को पूरा पढ़ के follow करने से solve हो जायगी. आपको हमारा यह लेख कैसा लगा हमें comment कर के जरूर बताएगा.

Read More:-