अभी अभी Blogging शुरू कर रहे हो? तो यह article “Blogging Tips for Beginners in Hindi ” आपके लिए है. मैं Megha Mourya पिछले कई सालो से Blogging कर रही हूँ और अब तक कई Blog बना चुकी हूँ.
मैंने अपनी life मे blogging करते वक़्त कई गलतियां की और उन गलतियों से कई सीख भी ली जो मैं आपके साथ share करने वाली हूँ जिस से आप उन गलतियों से बच सके.
जरुरी नहीं हर बार खुद गलती कर के सीखा जाये कई बार हमें दुसरो की गलतियों से सीख कर खुद वो नहीं करनी चाहिए इस से आपका पैसा भी बचेगा और समय भी.
इस लेख के माध्यम से मैं नये सभी bloggers को कुछ advice देना चाहती हूँ जिन्हे आप अपना blog बनाने से पहले पढ़ ले और फिर blogging के अच्छे knowledge के साथ अपना blog बनाना शुरू करें.
चलेये जानते है New Blogger Ke Liye 15 Best Tips मेरी तरफ से.
1. Blog Niche अपने Interest के हिसाब से Choose करें
Niche Choose करना आपके Blogging Journey का पहला कदम होता है कुछ लोग एक दूसरे के सफल blog को देख के उसी niche मे काम करना शुरू कर देते है जो सब से बड़ी गलती है.
आपको Niche ऐसी choose करनी है जिस मे आपको Knowledge हो, Interest हो या फिर Experience हो तभी आप अपने blogs पर long term काम कर पाएंगे और अच्छा content भी बना पाएंगे.
मैंने भी यही गलती की थी Profitable niche समझ के उस पर blog तो बना लिया लकीन उस मे Content बनाने मे मुझे ना knowledge था, ना interest जिस वजह से वह blog मुझे कुछ time बाद छोड़ना पड़ा.
आपको हमेशा अपने interest, Knowledge और niche Profitable check कर के ही Niche choose करना है.
2. Week और सस्ता Server का इस्तमाल ना करें
कई youtubers और Blogger आपको तरह तरह की hosting service के बारे मे बताते है लकीन आपको choose वही करनी है जो आपके लिए सही है. एक अच्छा server आपके blog Sucess मे काफ़ी योगदान देता है.
Hosting अच्छी होंगी तो आपका blog technically अच्छा होगा और Fast speed देगा जो की blogging के लिए जरुरी है. अगर आप कम price मे या free मे कोई hosting service लेते हो और वो server week है तो आपके blog मे बहुत दिक्कत आ सकती है जैसे की :-
- ख़राब hosting की वजह से आपका blog internet पर open नहीं होगा.
- आपके blog की speed slow हो सकती है जिस वजह से user आपके blog को छोड़ के जा सकते है
- blog का design interface बार बार बिगड़ सकता है
- आपका Blog चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है
अगर आप अपने Blogging के लिए serious है तो आप एक अच्छी hosting choose करिये. मैं अपने लिए hostinger की hosting का इस्तमाल करती हूँ जो budget Friendly के साथ एक profitable blog बनाने के लिए perfect है.
3. Content Ai से Copy Paste or Rewrite ना करें
आज कल जब से बहुत सारे advance level के AI tool आ गए है जो मिंटो मे आपके लिए Content लिख देते है बहुत सारे blogger उन्ही AI tools से Article लिखवा कर अपने blog मे copy paste कर रहे है और कुछ blogger तो दूसरे Blogs के article ai से rewrite करवा कर अपना content बना रहे है जो की बिकुल गलत है.
ऐसे मे आप long Term blogging नहीं कर पाओगे आप AI से मदद ले सकते हैं लेकिन Ai से लिखवा कर कंटेंट पूरा कॉपी पेस्ट करना गलत होगा. बिना value दिए अगर आप सिर्फ AI से content copy -paste कर रहे है तो आपको Google Ranking मिलना मुश्किल है साथ ही monetization मे भी दिक्कत आ सकती है.
आप AI की मदद keyword Research, Outline, SEO optimization मे ले सकते है first draft article भी लिखवा सकते है लकीन फिर आपको उस content को पढ़ कर उस मे value add करना होगा, user के लिए valuable बनाना होगा और human touch and personalize feel के साथ अपने content को ready करना होगा.
Read More :-
- New Blog Start Karne Ke 12 Jaruri Steps Follow करें – Blog Kaise Banaye 2026 Beginners Guide
- AI Writer Vs Human Writer – SEO के लिए कौन सा Better है ?
4. E-E-A-T को जरूर follow करें
नये Blogger हो या Pro Blogger सभी को E-E-A-T को हमेशा Follow करना चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि आपका Blog Google में लम्बे समय तक rank करे, users आप पर भरोसा करें और आपको AdSense approval में भी कोई दिक्कत न आए, तो आपको Google के E-E-A-T की guidelines को ज़रूर follow करना चाहिए।
खासकर अगर आप YLYM जैसे niche मे काम करते है जैसे की Health, Money ( Your Life Your Money ) यह niche ज्यादा sensitive niche में आती है और इन niche मे सब से ज़्यादा जरूरी होता है।
E-E-A-T का मतलब होता है – Experience, Expertise, Authoritativeness और Trustworthiness।
Google आज सिर्फ content नहीं, बल्कि content लिखने वाले व्यक्ति की credibility भी check करता है।
यहाँ E-E-A-T मैं आपको Health Niche के उदहारण से समझती हूँ जैसे की :-
- पहले “E” का मतलब Experience (अनुभव): Blog पर वही जानकारी लिखें जिसमें आपका real experience हो। अगर आप Doctor हैं तो: मरीजों से जुड़े practical cases, daily medical practice से सीखी गई बातें, common health problems के real solutions share करें। इससे content natural और valuable बनता है।
- दूसरे “E” का मतलब Expertise (विशेषज्ञता) Health blog में expertise बहुत ज़रूरी होती है। इसके लिए आप अपनी: medical qualification specialization, years of experience को clearly mention करें। इससे Google को signal मिलता है कि content किसी qualified expert द्वारा लिखा गया है।
- “A” का मतलब Authoritativeness (प्रामाणिकता) जब आपका content एक ही health topic पर consistently लिखा गया हो proper medical terms और guidelines follow करता हो credible sources और references पर आधारित हो तो धीरे-धीरे आपका blog उस niche में authority बन जाता है।
- “T” का मतलब Trustworthiness (विश्वसनीयता) Users का trust जीतने के लिए सही और updated information दे misleading या fake claims से बचे अगर health niche मे काम कर रहे हज तो medical disclaimer ज़रूर लगाएँ contact page, about us और author bio रखें यह सब Google को बताता है कि आपका blog safe और trustworthy है।
5. About Us Page or Author Box जरूर बनाये
बहुत सारे नये Bloggers के Blog मे दिखा गया है की वे अपने about us page को lightly लेते है और सही ढंग से अपना about us page नहीं बनाते. about us page आपके blog के E-E-A-T मे भी support करता है जिस से google को साफ समझ आता है की ये blog के पीछे कौन है किस का ये blog है.
About Us page ना सिर्फ Google को positive signal भेजता है बल्कि user भी आप पर trust करते है साथ हूँ अगर आप author box बनाते है तो और ज्यादा अच्छा होगा. हर post के नीचे आपका image plus छोटा सा आपके बारे मे intro आपके user को मिल जायेगा जो एक best practice मे आता है.
6. AdSense Apply करने मे जल्दबाजी करना
India मे ख़ास कर नए Bloggers अपना Blog बना कर अच्छे से पूरा काम भी नहीं करते और AdSense मे Apply कर देते है इस वजह से उनको AdSense Program Policy का error आ जाता है और फिर वो disappoint हो जाते है उन मे से कई blogger तो उस blog को छोड़ देते है. ये सचाई है.
देखिये अगर आप सही काम करते है Google AdSense Policy को follow कर के अपना proper blog बनाते है, High quality, valuable Content publish करते है. तो आपको adsense जरूर मिलेगा. AdSense apply करने से पहले आपके blog मे कम से कम 20-25 Quality article होने चाहिए, Proper blog design होना चाहिए, सभी pages बने होने चाहिए जैसे की About Us, Contact us, Privacy Policy, Terms and Condition and Disclaimer.
सभी menu weidget सही से place करिये, Blog की speed और design अच्छी करिये और Mobile friendly Blog बनाये blog को सब कुछ सही और proper करने के बाद ही AdSense मे apply करिये. जल्दबाजी बिलकुल भी मत करियेगा नहीं तो negative result देखने मिलेंगे.
सब कुछ सही कर के AdSense मे apply करिये और Apply के बाद भी regular work करिये जैसे करते आये है तो आपको AdSense की तरफ से approval mail जरूर आएगा.
7. अपनी खुद की Audience ना बनाना
नए Blogger को लगता है article लिख दिए बस हो गया अब blogging से कमाई होने लग जाएगी. तो सुनीये! ऐसा बिकुल नहीं है और अब 2026 मे सिर्फ article लिखने बस से काम नहीं चलेगा आपको अपनी audience भी बनानी होगी.
ध्यान से सुनीये आप एक अपनी interest, नॉलेज या experince bases पर blog बनाये. Us Niche मे कितने लोग है जो interest रखते है इसका पता niche choose करने से पहले ही लगा ले क्यों की आप blog लोगो ले लिए बना रहे है.
अगर लोगो को ही interest नहीं होगा तो आपके blog को पढ़ेगा कौन तो niche choose करते वक़्त अपनी audience को भी जान ले फिर us blog मे high quality, valuable article लिखें.
अब Instagram, Facebook, youtube पर भी video, post, shorts और reels के form मे अपना content तयार करें और social media पर भी same Niche की audience बनाये.
इन्ही audience के बीच आप अपना blog promote करें जब आपकी audience आपके blog पर आएंगे उन्हें content पसंद आएगा वो पूरा पड़ेगी बाकि blog के post भी पढेगी तो आपका blog गूगल पर भी अच्छे से rank करेगा.
User engagemnet Blog ranking का बहुत बढ़ा factor है ये मैंने experience किया है quality article के साथ user engagement इस से blog जल्दी grow होता है.
Conclusion
इस लेख मे मैंने वो सारी बाते बताई है जिन्हे आपको blogging करते वक़्त ध्यान रखनी है जिस से आप loss से बच सकते है loss मतलब आपके समय का loss और hosting, Domain मे जो invest करेंगे us मे.
ऊपर बताये गए 7 point जरूर follow करियेगा और हां एक point और जो मैं आपको बताना चाहूंगी की जब आप अपने blog के लिए domain name purchase करें. Use भी proper research के बाद ही खरीदे हो सके तो fresh domain buy करें जिसकी कोई past history नहीं है जो never registerd before हो. ऐसे domain आप अपने blog के लिए लीजिये
एक अच्छा domain क्या होता है कैसे लेना चाहिए detail चाहते है तो इस blog को visit करिये ये जरुरी जानकारी भी आपको इस blog ले मिल जायगी.
FAQ – Blogging Tips for Beginners (2026)
Q1. Blogging शुरू करने के लिए सबसे पहला step क्या होना चाहिए?
Blogging शुरू करने से पहले आपको सबसे पहले अपनी सही niche choose करनी चाहिए। ऐसी niche चुनें जिसमें आपको interest, knowledge या experience हो। बिना interest के चुनी गई niche में long-term blogging करना मुश्किल हो जाता है।
Q2. Free या cheap hosting से blogging शुरू करना सही है क्या?
नहीं, free या weak hosting से blogging शुरू करना सही नहीं है। खराब hosting की वजह से:
blog slow हो जाता है, downtime आता है, security risk बढ़ता है इसलिए beginner को भी reliable और fast hosting चुननी चाहिए।
Q3. क्या AI से लिखा हुआ Content Google में Rank करता है?
Google AI-generated content को completely ban नहीं करता, लेकिन copy-paste या rewritten AI content को low quality मानता है। content में human touch, experience और value add करना जरूरी है।
Q4. E-E-A-T क्या है और New Bloggers के लिए क्यों जरूरी है?
E-E-A-T का मतलब है:Experience, Expertise, Authoritativeness और Trustworthiness।
2026 में Google सिर्फ content नहीं, बल्कि content लिखने वाले की credibility भी check करता है। E-E-A-T follow करने से: ranking improve होती है, user trust बढ़ता है, AdSense approval आसान होता है.
Q5. About Us page और Author Bio क्यों जरूरी है?
About Us page और Author Bio से Google और users को पता चलता है कि:
blog कौन चला रहा है author का experience क्या है ये pages E-E-A-T signal strong करते हैं और AdSense approval में भी help करते हैं।